Haryana: हरियाणा में पुलिसकर्मी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, ड्राइवर ने कही ये बात...
Jun 11, 2025, 13:53 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ड्राइवर कार को चलाए ही जा रहा था। पुलिसकर्मी की मदद के लिए अन्य लोग भी आए, जिन्होंने गाड़ी रुकवाई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, इस ड्राइवर का कोई चालान नहीं किया गया, और न ही उस पर कोई कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसे ऐसे ही जाने दिया। Haryana News जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का कहना था कि पुलिसकर्मी उसे रेलवे फाटक खुलने के बाद ट्रैक पर ही रोकने की कोशिश कर रहा था, इसलिए वह रुका नहीं। बाद में उसने खुद ही गाड़ी साइड में लगाई, और जांच में सहयोग किया।