{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Assistant Professor Result: हरियाणा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, फटाफट करें चेक

 

Assistant Professor Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर (पॉलिटिकल साइंस) के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 81 पदों पर भर्ती निकाली गई जिसमें 71 उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया गया है। तकनीकी और कानूनी वजहों से 10 पदों को खाली रखा गया है। इस भर्ती के लिए 173 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था।