{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के नए राज्यपाल बने प्रोफेसर असीम कुमार घोष, राष्ट्रपति ने किया ऐलान

 

Haryana News: हरियाणा को नया राज्यपाल मिल गया है। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। प्रोफेसर असीम घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया ऐलान

दरअसल, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोमवार को उनके नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के राज्यपाल थे। वह 18 जुलाई 2021 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पश्चिम बंगाल में रहे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

खबरों की मानें, तो प्रोफेसर अशीम घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। घोष 1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी की टिकट पर हावड़ा लोकसभा का उपचुनाव भी लड़ा था। हालांकि,  उन्हें इस उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।