पानीपत जिला अस्पतालों में 219 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती पर मंजूरी
पानीपत:हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा सुधारने की तैयारी में जुटी हुई है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। हरियाणा सरकार ने जहां 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल, पानीपत के लिए 122 नियमित पदों तथा 97 पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से भरने सहित कुल 219 पदों के सृजन एवं स्वीकृति प्रदान की है, वहीं जिला कुरुक्षेत्र के उप-स्वास्थ्य केंद्र थाना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अपग्रेड करने की मंजूरी भी दी गई है।
पानीपत: हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा सुधारने की तैयारी में जुटी हुई है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। हरियाणा सरकार ने जहां 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल, पानीपत के लिए 122 नियमित पदों तथा 97 पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से भरने सहित कुल 219 पदों के सृजन एवं स्वीकृति प्रदान की है, वहीं जिला कुरुक्षेत्र के उप-स्वास्थ्य केंद्र थाना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अपग्रेड करने की मंजूरी भी दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन निर्णयों से लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि पानीपत के 200 बैड के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 122 नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं।
इनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर, ऑप्रेशन थिएटर सहायक, डाइटीशियन, बायो मैडीकल इंजीनियर, सोशल वर्कर तथा जनसंपर्क अधिकारी सहित विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं।