{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kulhad Pizza Couple: कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक और वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा

 
Kulhad Pizza Couple: सोशल मीडिया पर ‘कुल्हड़ पिज्जा कपल’ काफी सुर्खियों में रहता है। इसी बीच इस कपल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में सहज और गुरप्रीत सिंगर अरिजीत सिंह के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनका बेटा भी पोज देता हुए नजर आ रहा है। दरअसल, सहज और उनकी पत्नी गुरप्रीत का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। इस वीडियो को लीक होने के बाद उन्होंने भारड छोड़ दिया था। अब यह कपल यूके में रहता हैं। ये नया वीडियो उन्होंने विदेश में ही (Kulhad Pizza Couple Latest video) शूट किया है। इस वीडियो में ये कपल काफी खुश नजर आ रहा है। उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रही है।

पंजाब के जालंधर का रहने वाला है ये कपल

खबरों की मानें, तो यह कपल पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। दोनों ने अपने स्ट्रीट फूड स्टॉल से शुरुआत की थी, जिसमें वे ग्राहकों को पिज्जा को खास तरीके से कुल्हड़ (मिट्टी के बर्तन) में देते। यह यूनिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। जिसके बाद यह कपल फेसम हो गया था।