हरियाणा में जल्द होगी आंगनबाड़ी भर्ती, देखें सरकार द्वारा जारी आदेश
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। Haryana Anganwadi Jobs
जानकारी के मुताबिक, विभागीय पत्र के अनुसार, राज्य भर में खाली पड़े आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर पदों पर भर्ती प्रक्रिया 30 जून 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। Anganwadi Jobs
मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही विभाग ने आंगनवाड़ी हेल्पर से वर्कर पद पर पदोन्नति प्रक्रिया को भी तेज करने के आदेश दिए हैं। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 के बीच पूरी की जाएगी। इसके बाद खाली बचने वाले पदों पर नई भर्ती की कार्रवाई तेज होने की संभावना है। Haryana Anganwadi Jobs
होगा संशोधन
जानकारी के मुताबिक, विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पहले लागू की गई आयु सीमा संबंधी शर्तों में संशोधन करते हुए अब सहायिका से कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की आयु तक मान्य होगी। विभाग ने पूर्व में जारी आयु सीमा संबंधी निर्देशों को निरस्त कर दिया है। Haryana Anganwadi Jobs
मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं, ताकि भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।