{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में कल 1 मई को बंद रहेंगे सभी स्कूल, अगर खोला तो होगी सख्त कार्रवाई !

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार एक मई को सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों का अवकाश रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने इस छुट्टी को लेकर लैटर भी जारी किया है। जिसमें सख्त आदेश दिए हैं कि इस दिन स्कूल संचालक किसी भी गतिविधियों के लिए स्कूल नहीं बुला सकते।

जानकारी के मुताबिक, खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल ने 1 मई 2026, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर खंड नारनौल के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सभी विद्यालय प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। Haryana News

स्कूल रहेंगे बंद

मिली जानकारी के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन सभी स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे। BEO ने स्पष्ट किया कि कुछ विद्यालयों द्वारा अवकाश के दिनों में विद्यार्थियों को पढ़ाई या अन्य गतिविधियों के लिए बुलाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। Haryana News

होगी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अवकाश के दिन किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या अन्य गतिविधि के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय न बुलाया जाए। आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ विभागीय एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखिया की होगी। Haryana News

सख्ती से पालन

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा सभी क्लस्टर हेड्स को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में आदेशों की पालना सुनिश्चित करें और किसी प्रकार की उल्लंघना पाए जाने पर रिपोर्ट कार्यालय को भेजें। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के इस आदेश से विद्यार्थियों, अभिभावकों और टीचरों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि घोषित स्थानीय अवकाश का सख्ती से पालन किया जाए।