{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के इस जिले में 200 एकड़ में बनेगी एरो सिटी, जमीनों के रेट छूएंगे आसमान

 

Naya Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फरीदाबाद में एरो सिटी विकसित होने वाली है, जहां मनोरंजन और व्यावसायिक गतिविधियों का वैश्विक हब होगा। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSSIDC) की 200 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाली इस परियोजना में एक ही स्थान पर कारपोरेट टावर, आफिस स्पेस और बिजनेस सेंटर के साथ बड़े शापिंग माल, ब्रांडेड रिटेल आउटलेट और फूड कोर्ट विकसित किए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निकाय, राजस्व एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल के मुताबिक प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य बिजनेस, मनोरंजन और निवेश को एक मंच पर लाना है। परियोजना का एक प्रमुख आकर्षण इसका मनोरंजन जोन होगा, जिसमें मल्टीप्लेक्स, गेमिंग एरिया और फैमिली एंटरटेनमेंट सुविधाएं शामिल होंगी। Haryana News

उपयुक्त बन सके

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और कांफ्रेंस हाल जैसी सेवाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बिजनेस इवेंट्स के लिए उपयुक्त बन सके। एरो सिटी माडल के तहत इस प्रोजेक्ट को एयरपोर्ट और प्रमुख हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ जोड़ने की योजना है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यह माडल वैश्विक स्तर पर सफल रहा है, जहां यात्रियों और कारोबारी लोगों को एक ही स्थान पर काम, ठहरने और मनोरंजन की सुविधाएं मिलती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा और रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे।

जमीन की कीमतों में वृद्धि

जानकारी के मुताबिक, साथ ही फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में वृद्धि होने की भी संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार यह परियोजना हरियाणा को एक आधुनिक अर्बन और कामर्शियल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार,इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पयर्टन और आगंतुकों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह परियोजना हरियाणा के शहरी विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली एक महत्वाकांक्षी पहल मानी जा रही है।