हरियाणा में AAP नेता गिरफ्तार, फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के आरोप
ये विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नंबर 71 से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा था। दिल्ली निवासी माला शर्मा ने यह प्लॉट खरीदा था। कुछ समय बाद उसी प्लॉट को मालिक ने दोबारा अमन गोयल को बेच दिया। इस बीच प्लॉट मालिक की मौत हो गई। Haryana News
कब्जे की कोशिश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, माला शर्मा के पास प्लॉट की मूल रजिस्ट्री थी, जबकि अमन गोयल को केवल प्रमाणित प्रति के साथ जमीन बेची गई थी। इसके बावजूद अमन गोयल ने प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता माला शर्मा ने मामला कोर्ट में उठाया। कई सालों तक चले मुकदमे में सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक माला शर्मा के पक्ष में फैसला आया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके हक में निर्णय दिया। Haryana News
फर्जी एग्रीमेंट
मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि प्लॉट पर कब्जा करने के उद्देश्य से अमन गोयल ने करीब दो महीने पहले अपने दोस्त जितेंद्र पाराशर के नाम पर पुरानी तारीख का फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह एग्रीमेंट वर्ष 2024 में बनाया गया था, लेकिन दस्तावेज़ में वर्ष 2023 की तारीख दर्शाई गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने अमन गोयल को गिरफ्तार किया। Haryana News
कोर्ट में पेशी आज
जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आज अमन गोयल को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।