{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Aaj ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 24 अगस्त का राशिफल

 
Aaj Ka Rashifal: आज दिन रविवार है और तारीख 24 अगस्त है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है।


मेष राशि के लिए आज का राशिफल

आज आपको मेहनत का भरपूर फायदा मिलेगा। आज आपका राजनीति के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। प्रियजन से उपहार मिलने की आज आपको खुशी होगी। संतान के संबंध में चिंता बनी रहेगी। आय में बढ़ोतरी संभव है। यात्रा का योग है।

वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल

आज आपको बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। वहीं अपने मधुर व्यवहार से आज आप अपने विरोधी का दिल भी जीत लेंगे। हालांकि, महत्वपूर्ण फैसलों में देरी से नुकसान हो सकता है। राजकाज में आ रही बाधा आज दूर होगी। धैर्य रखें। आज ग़ुस्सा न करें।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल

आज आत्मविश्वास को बल मिलेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय और धन बर्बाद होगा। आज प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। वहीं आज आपके लिए कारोबारी योजना लाभदायी हो सकती है। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल

आज आपको सामाजिक और व्यापारिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। आयात और निर्यात से अच्छा लाभ मिल सकता है। बिखरे हुए कामों को समेटने में सफल रहेंगे। आज सुख और सुविधा पर भारी खर्च की संभावना है।

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल

आज पुरानी परेशानी से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन तनाव बना रहेगा। गुस्से में बना बनाया काम बिगाड़ सकता है। साझेदारी में नुकसान की आशंका है। विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन से आज उत्साहित रहेंगे।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल

आज मेहमानों की आवाजाही रहेगी। दूसरों से अपनी बात मनवाने के चक्कर में आज आप रिश्ते खराब कर लेंगे। कारोबार में मजबूत शुरुआत तरक्की दिलाएगी। आज आप अति आत्मविश्वास में गलत फैसले ले बैठेंगे।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल

आज साझेदारी में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद का समाधान संभव है। आज अधिकारियों से काम के संबंध में आश्वासन मिल सकता है। धार्मिक आयोजनों पर खर्च संभव है।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल

आज स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। घरेलू कलह के चलते आज आपका मन अशांत रहेगा। वहीं प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम को लेकर  चिंता बनी रहेगी। कारोबारी मामलों में सोच और समझकर फैसला लें।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल


आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें। इससे दुर्घटना का भय रहेगा। आज साझेदारी में बड़ी योजना हाथ आ सकती है। आज आपको अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

मकर राशि के लिए आज का राशिफल

मकर राशि के जातक को आज मित्रों से कहासुनी मन को दुखी कर सकती है। दाम्पत्य संबंधों में आज टकराव बढ़ सकता है। मेहनत के बावजूद आपको परिणाम मिलना मुश्किल है। आज धार्मिक खर्च की संभावना बनेगी।

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल

आज आपकी दुविधा का असर काम पर दिखाई देगा। काम का बोझ मित्रों के साथ बांट लें। आज कार्यक्षेत्र में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। आज आपके अपने ही आपके विरोध में नजर आएंगे।

मीन राशि के लिए आज का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपसी झगड़ों को भूलकर आगे बढ़ने का है। इससे राह आसान होगी। करियर को लेकर तनाव रहेगा। अटका हुआ धन वसूल करने में सफल रहेंगे। नए संपर्कों में सावधान रहें। आज आपको विरोधी आपको उलझाने की कोशिश करेंगे।