{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के इस जिले में 14 मई को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं का सीधा होगा चयन 

 

गुरुग्राम, 12 मई — मण्डल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम द्वारा 14 मई को प्रातः 9:00 बजे लघु सचिवालय स्थित पांचवीं मंजिल पर कमरा नम्बर 513-514 में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में जॉब एम्प्लॉयबिलिटी, जी4एस सिक्योर प्राइवेट लिमिटेड, एएमएस इलेक्ट्रोकोट एलएलपी, ओम एंटरप्राइज और पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। 

इसके माध्यम से 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और आईटीआई व डिप्लोमा पास उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज तथा अपना बायोडाटा साथ लेकर आएं। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है, वे भी रोजगार विभाग के पोर्टल HREX.GOV.IN पर पंजीकरण करने के उपरांत मेले में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा रोजगार कार्यालय में भी उपलब्ध है।