हरियाणा में पिटाई की वीडियो वायरल होने पर हुई फाइनेंसर की हत्या, बदला लेने के लिए गोलियों से भूना
मिली जानकारी के अनुसार, DCP ने आगे बताया, वीडियो सामने आने के बाद योगी बेज्जती महसूस कर रहा था। इसके बाद गांव के ही एक दोस्त के साथ मिलकर उसने साहिल के मर्डर का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने नोएडा के साहिल नाम के युवक को चुना। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, तीनों ने 8 अप्रैल को डीघल में साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साहिल उस दौरान बैठक में दोस्तों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था। तभी स्कॉर्पियो में आए योगी ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 20 राउंड फायर कर दिए।
जाने DCP ने क्या बताया….
मिली जानकारी के अनुसार, DCP धारणा यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि साहिल हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को नोएडा के सेक्टर 37 से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, DCP ने आगे बताया कि साहिल की डीघल गांव के ही योगी नाम के युवक से मारपीट हुई थी। मारपीट की वीडियो साहिल ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसके बाद से ही योगी गांव में अपनी बेइज्जती महसूस करने लगा। इसके बाद ही उसने साहिल के मर्डर का प्लान बनाना शुरू कर दिया।
DCP से मिली जानकारी के अनुसार, योगी ने गांव के लीला नाम के युवक के साथ मिलकर साहिल की पूरी डिटेल निकालनी शुरू कर दी। इसके बाद इनकी शिवम से मुलाकात हुई। दोनों ने शिवम को भी अपने प्लान में शामिल कर लिया। जिसके बाद बुधवार (8 अप्रैल) को साहिल की हत्या कर दी गई। Haryana News
लालत में आया शिवम
जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवम गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। लालच में आकर ही वो योगी के साथ साहिल के मर्डर प्लान में शामिल हुआ। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया कि शिवम की मुलाकात योगी से कैसे हुई।