सवा लाख में बिकने वाले सरकारी इंजीनियर के विरुद्ध चालान पेश, ACB ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
प्रकरण के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि Jaycee Castalloys Private Limited के मालिक द्वारा कंपनी के पब्लिक डीलिंग से जुड़े कार्यों के लिए उसे अधिकृत किया गया था। उक्त कंपनी को वर्ष 2026-27 हेतु ‘कंसेंट टू ऑपरेट’ (Water Act, Air Act) के तहत आवश्यक अनुमति हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सेक्टर-36, रोहतक से प्राप्त करनी थी।
आरोप है कि संबंधित अनुमति प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में आरोपी मंजीत एई-1 द्वारा 1,50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई, जो बाद में 1,25,000 रुपये में तय हुई। शिकायत के आधार पर विधिवत मामला दर्ज कर रेडिंग पार्टी का गठन किया गया और आरोपी को 18.02.2026 को 1,25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
हरियाणा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।