{"vars":{"id": "128336:4984"}}

गुरुग्राम के IMT मानेसर में तोड़फोड़- आगजनी में शामिल 56 कर्मचारी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

 
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में गुरुग्राम के IMT मानेसर में हड़ताल के दौरान उपद्रव के आरोप में 56 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आज शुक्रवार शाम को पुलिस इन्हें डिस्ट्रिक्ट कोर्ट लेकर आई, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भौंडसी जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार हुए लोगों में अधिकांश उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सैलरी बढ़ाने को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इस प्रदर्शन में पुलिस की बाइक और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई थी, पुलिस लाठीचार्ज में कई कर्चमारी घायल हो गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कुछ अन्य कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। क्षेत्र में अभी भी धारा 163 लागू है, स्थिति कंट्रोल करने के लिए मानेसर क्षेत्र में पुलिसबल तैनात है।