हरियाणा के इस शहर में लगेंगे 400 हाईटेक CCTV, कानून व्यवस्था होगी मजबूत
जानकारी के मुताबिक, DC डॉ. विरेंदर कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने उपायुक्त कार्यालय में BSNL के तकनीकी विभाग, विभिन्न कंपनियों के आपूर्तिकर्ताओं व संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पूरे शहर में महंगे अत्याधुनिक CCTV कैमरे लगाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, DC ने बताया कि शहर के अलग-अलग संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर करीब 400 हाईटेक CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। DC ने बताया कि कैमरों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कैमरे उच्च गुणवत्ता के होंगे, जिन पर 5 साल की वारंटी भी होगी। कैमरों का चयन इस तरह किया जाएगा कि उनकी जूम क्षमता बेहतर हो, जिससे दूर तक की गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर रखी जा सके। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक के बिना आज के समय में प्रभावी पुलिसिंग संभव नहीं है। CCTV कैमरे पुलिस के लिए आंख और कान की तरह काम करेंगे। इससे अपराधियों की पहचान आसान होगी और घटनाओं का त्वरित विश्लेषण किया जा सकेगा।