झज्जर के चर्चित हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, आज पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में झज्जर के चर्चित साहिल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की भी गिरफ्तार होने की सुचना है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि आज शाम तक इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके और अन्य आरोपियों की भूमिका सामने लाई जा सके। Haryana News
मामले में बड़ा खुलासा….
सहित 6 गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर ने डॉ राजश्री ने खुलासा करते हुए कहा कि साहिल हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी योगी और लीला सहित चार अन्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं।
22 लाख का लेनदेन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि साहिल ने योगी के साथ मारपीट की थी और उस घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। इसके अतिरिक्त, साहिल का लीला के साथ पैसे का लेनदेन भी था, जिसमें फाइनेंस के करीब 22 लाख रुपये शामिल थे।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दो मुख्य आरोपियों, योगी उर्फ लीला, को पांच दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उनसे गहन पूछताछ की जा सके और मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।