{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Holi पर हरियाणा से UP-बिहार के लिए चलेंगी 22 स्पेशल ट्रेनें, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

 
Holi Special Train: हरियाणा में होली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन 22 नई ट्रेनें चलाएगा, जिससे ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यह सभी रेलगाड़ियां आरक्षित होगी। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अंबाला मंडल ने बताया कि 22 नई स्पेशल रेलगाड़ियां विभिन्न स्थानों से चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर ज्यादातर प्रवासी अपने गंतव्य स्थान पर जाते हैं, जिस कारण रेल गाड़ियों में भीड़ बढ़ जाती है। 

इसी को ध्यान में रखते हुए अंबाला रेल मंडल से होली एक्सप्रेस रेल गाड़ियां चलाई जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिन में आरपीएफ व जीआरपी के जवान तैनात रहेंगे और रेल यात्रियों की सुरक्षा पर पैनी नजर रखेंगे। अंबाला समेत अन्य स्थानों से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बनने वाले मंथली पास की सुविधा अभी भी काउंटर पर उपलब्ध है। 

 इस बारे में स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन झा ने बताया कि जिन यात्रियों के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन है उनकी सुविधा के लिए एक रेल एप तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से वे अपने दफ्तर या घर बैठकर ही अपना मंथली पास रिन्यू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रेल विभाग ने काउंटर से मंथली पास बने बंद नहीं किए हैं, बल्कि रोजाना आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ही यह तैयार किया गया है. 

रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन झा ने बजट में पास रेल लाइन बारे कहा कि अंबाला दिल्ली नई रेल लाइन के बारे अभी मसौदा प्रस्तावित है. इसमें डबल लाइन होगी या तीसरी लाइन को अलग से बिछाया जाएगा, इस बारे पूरी सर्वे रिपोर्ट आएगी तभी स्पष्ट कर दिया जाएगा. 

उन्होंने बताया कि अंबाला रेड मंडल में पहले से ही इस बारे काफी प्रोजेक्ट चल रहे हैं. चंडीगढ़, चंडी मंदिर से और बद्दी के लिए चाहे दौलतपुर से पंजाब के मुकेरिया रेल लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है. आने वाले समय में सभी स्पष्ट कर दिया जाएगा.