Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत में 17 साल की लड़की अपने प्रेमी के संग फरार हो गई है। आरोप है कि लड़की ने भागने से पहले अपने परिवार को आमलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया था। ताकि, किसी को उसकी भनक न हो। इस मामले का खुलासा तब हुआ। जब लड़की के 2 भाई और पिता सुबह 10 बजे तक भी सोकर नहीं उठ पाए। इसके बाद पड़ोसियों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उन्हें होश आया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
11वीं में पढ़ती है आरोपी छात्रा
जानकारी के मुताबिक, यह मामला किला थाना क्षेत्र का है। नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसकी महादेवी कॉलोनी इलाके में टेलर की दुकान है और उसकी बेटी 17 साल की है। वह अभी 11वीं क्लास में पढ़ रही है। उसके 2 बेटे भी हैं। चारों लोग एक साथ ही रहती है।
पड़ोस के लड़के से चल रहा था अफेयर
खबरों की मानें, तो लड़की के पिता ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उसने अपने घर में हुसैन नाम के युवक को पकड़ा था। वह इलाके का ही रहने वाला है। उसने हुसैन से पूछा कि वह उसके घर में क्या कर रहा है। तब उसे पता चला कि आरोपी हुसैन ने उसकी बेटी को अपने प्रेम के जाल में फंसा रखा है और दोनों का काफी लंबी समय से अफेयर चल रहा है। पिता ने शिकायत में बताया कि उसने लड़के को काफी समझाया और कहा कि उसकी बेटी अभी नाबालिग है। इसके बाद लड़के के परिजनों से बात भी की गई थी और दोनों परिवारों का झगड़ा भी हुआ था।
11 जून की रात घर से भागी लड़की
नाबालिग के पिता ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि 11 जून की रात वह बेटों के साथ घर पर खाना खा रहे थे। इस दौरान दोनों बेटों ने आमलेट खाई थी। वहीं उनकी बेटी ने उन्हें आलू की सब्जी दी थी। इसके बाद तीनों सोने चले गए। जब उनकी नींद खुली, जब पड़ोसियों ने वहां पहुंचकर शोर मचाया। इसके बाद अस्पताल में उनको पूरी तरह से होश आया।
भाईयों को खिलाई ऑमलेट, पिता को दी सब्जी
पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी हुसैन ने यह पूरी साजिश रची है। उसने महादेवी कॉलोनी में रहने वाले अमीर के साथ मिलकर बेटी को नशीली पदार्थ लाकर दिया। जिसे बेटी ने खाना बनाने के बाद भाइयों के आमलेट और उनकी आलू की सब्जी में मिला दिया। इसी वजह से तीनों बेहोश हो गए। वहीं जिस समय यह घटना हुई। उस समय उसकी मां घर पर नहीं थी। वह अपनी सास को बिहार में देखने के लिए गई थी, जो अभी बीमार है।