{"vars":{"id": "128336:4984"}}

COVID-19 : हरियाणा के इस जिले में कोरोना के 11 नए केस, विभाग ने अलर्ट किया जारी

 
COVID-19 : हरियाणा में कोरोना के मामले लगतार बढ़ रहे हैं। जिस वजह स्वास्थ्य विभाग ने बचाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरूग्राम में आज कोरोना के 11 नए मामले सामने आने के बाद लोगों में भय का माहौल हैं। बताया जा रहा है कि इसमें एक युवक थाईलैंड से आया है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। नोडल अधिकारी के मुताबिक बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाले मामलों की संख्या चिंता का विषय है। क्योंकि यह मामले बड़े स्तर पर फैल सकते हैं। कोरोना के मामलों में नियंत्रण के लिए लोगों की पहचान करके उनकी जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार मई 2025 तक वैश्विक स्तर पर SARS-CoV-2 की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जिसमें NB.1.8.1 वेरिएंट का प्रसार 10.7% तक पहुंच गया है। थाईलैंड में हाल ही में कोविड-19 मामलों में उछाल देखा गया है। जहां 18 से 24 मई के बीच 53,563 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों की ओर से गुरुग्राम में थाईलैंड की ट्रैवल हिस्ट्री का केस आने के बाद विदेश से आने वाले खासकर थाईलैंड और आसपास के देशों की ट्रैवल हिस्ट्री के यात्रियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।