Haryana News: हरियाणा में रील बनाने के लिए 10वीं के छात्र ने लगाई नहर में छलांग, डूबने से हुई मौत
Jun 2, 2025, 14:52 IST
Haryana News: हरियाणा के अंबाला में नहर में कूदते हुए एक 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अकील के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला नन्यौला चौकी का है। बताया जा रहा है कि अकील ने रील बनाने के लिए नहर में छलांग लगाई थी। यह रील उसके दोस्त बना रहे थे। जब अकील चंद सेकेंड में बाहर नहीं निकला तो दोस्त घबरा गए और उन्होंने उसके परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से अकील की तलाश शुरू की। कुछ घंटों के बाद शव को बरामद कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया है। खबरों की मानें, तो मामले के जांच अधिकारी तरसेम ने बताया कि अकील अपने दोस्तों और भाई के साथ एक जून की दोपहर में मलौर हैड पर एसवाईएल नहर में नहाने के लिए आया था। सभी दोस्त पहले पास के छोटे सुए में नहा रहे थे। इतने में ही अकील ने नहर में छलांग लगा दी और रील बनाने के लिए कहा। पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से अकील ऊपर ही नहीं आ सका। जिससे उसकी मौत हो गई। 10वीं के छात्र के के तीन भाई- बहन है। वह 10वीं ओपन स्कूल से कर रहा था।