हरियाणा में बनेंगे 10 नए आईएमटी, किसानों को मिलेगा जमीन का सरकारी रेट
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में जल्द ही नई IMT बनने जा रही है। हरियाणा में दस नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने की कड़ी में नारायणगढ़ के किसान सरकार द्वारा निर्धारित कीमत पर जमीन उपलब्ध कराने को तैयार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अधिकारियों के साथ बैठक में नारायणगढ़ IMT के लिए 450 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विकास कार्य
मिली जानकारी के अनुसार, IMT स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उनका मुंह मीठा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने किसानों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगा। अंबाला में पहले से ही IMT विकसित करने का कार्य तेज गति से चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अब नारायणगढ़ में भी IMT विकसित होने से इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। गुरुग्राम की तर्ज पर अंबाला क्षेत्र को भी आधुनिक और विकसित औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। IMT से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
लिस्ट में ये शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि बतौर वित्त मंत्री उन्होंने बजट में घोषणा की थी कि प्रदेश में 10 नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप स्थापित किए जाएंगे। इनमें से मानेसर, बावल, रोहतक, फरीदाबाद, सोहना और खरखौदा में पहले ही IMT विकसित किए जा रहे हैं। मिक्सी उद्योग एवं चिकित्सा उपकरण निर्माण के लिए प्रसिद्ध अंबाला अब दो नए IMT के माध्यम से अपनी औद्योगिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा।
जानकारी के मुताबिक, बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्तायुक्त डा. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित अग्रवाल ने भी अपनी बात रखी।