हरियाणा के गुरुग्राम में बदमाशों का एनकाउंटर, 1 की मौत, दूसरा घायल
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुरुशेर पंजाब के तारतारण का रहने वाला है। गुरुशेर सिंह उर्फ शेरा (23) और जसपाल उर्फ बबल (28) दोनों पंजाब के तरन तारन के रहने वाले हैं। 2 मई की रात को हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ के घर भी दोनों ने फायरिंग की थी। जिसमें उसके PSO हरियाणा पुलिस के जवान कुलबीर को गोली लगी थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद गुरुग्राम में सौरभ नामक व्यक्ति के मकान के बाहर दोनों ने फायरिंग की। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को तरन तारन से पकड़ कर लाई थी। Haryana News
जाने अब पूरा मामला....
हथियार रिकवरी
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस दोनों बदमाशों को सौरभ के घर फायरिंग मामले में हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान जैसे ही आरोपी ने छुपाया हुआ हथियार उठाया तभी भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। Haryana News
कॉन्स्टेबल को लगी गोली
जानकारी के मुताबिक, गोली शूटर गुरुशेर और जसपाल ने पुलिस पर पुलिस पर 10 से ज्यादा फायर किए। जिसमें कॉन्स्टेबल नवीन के पैर से गोली लगी। वहीं, क्रॉस फायरिंग में गुरुशेर को पेट में गोली लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई।