{"vars":{"id": "128336:4984"}}

जिला की मंडियों में  अब तक 70 हजार 150 मीट्रिक टन गेहूँ तथा तीन सौ छ: मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज

 
झज्जर, 10 अप्रैल। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि जिले में रबी सीजन की फसलों का खरीद एजेंसियों द्वारा अधिकारियों की निगरानी में निरन्तर खरीद व उठान कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में अब तक 70 हजार,150 मीट्रिक टन गेहूँ तथा तीन सौ छ: मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज हो चुकी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपज की खरीद के साथ उठान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

डीसी ने बताया कि अब तक जिला की मंडियों में 24 हजार 93 एमटी गेहूं की खरीद की गई है जबकि 2 हजार 432 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिला के चिन्हित खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद निर्धारित एमएसपी मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों की 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है।

उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्टोरेज को लेकर बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करें जिससे लिफ्टिंग के कार्य में किसी प्रकार की देरी ना हो। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को अनाज मंडियों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।