{"vars":{"id": "128336:4984"}}

गेहूं उपज  उठान में तेजी लाएं अधिकारी : एसडीएम

 एसडीएम रेणुका नांदल ने छारा खरीद केंद्र का दौरा कर उठान कार्य का लिया जायजा
 

बहादुरगढ़, 08 मई। एसडीएम बेरी रेणुका नांदल ने शुक्रवार को छारा स्थित खरीद केंद्र का दौरा कर गेहूं उपज को लेकर एजेंसियों के अधिकारियों को समयबद्ध उठान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गेहूं उपज की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान करना सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


उन्होंने बताया कि छारा स्थित खरीद केंद्र में अब तक 15 हजार 49 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है जिसमें से 12 हजार 325 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कुल खरीद में से 8 हजार 788 मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी किया जा चुका है।


उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मंडी में लिफ्टिंग कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी  आढ़तियों और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए, इसके लिए प्रशासन सजग व सतर्क है। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अलावा मंडी आढ़ती उपस्थित थे।