{"vars":{"id": "128336:4984"}}

इस वेबसाइट पर मिल रहा बेहद सस्ता iPhone, फटाफट चेक करें डिटेल...कहीं निकल न जाए मौका

 
iPhone लवर्स के लिए एक खुशी की खबर आई है। iPhone को सस्ते दाम में खरीदने का बेहतरीन मौका आया है। बता दें कि iPhone 16 इस समय करीब 12 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। iPhone 16 में कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। आइये आपको बताते हैं कि सस्ते दाम ने आप iPhone 16 आप कहा से खरीद सकते हैं।

यहां मिलेगा सस्ता iPhone 16

आपको बता दें कि Flipkart और Amazon पर नहीं बल्कि इस बार Vijay Sales पर iPhone 16 बेहद सस्ता मिल रहा है। वैसे iPhone 16 की कीमत 79 हजार 900 रुपये से शुरू है। हालांकि, Vijay Sales की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन को 71 हजार 990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि वेबसाइट पर फोन की कीमत 7 हजार 910 रुपये कम है।

ऐसे 12000 सस्ते में मिल सकता है

इतना ही नहीं, HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, SBI के कार्ड पर 4000 रुपये का डिस्काउंट और HDFC बैंक के कार्ड पर 3500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह फोन को लगभग 12 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, फोन पर NO Cost EMI ऑफर भी है। इसे 3,179 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। इस आईफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

जानें iPhone 16 के फीचर्स

iPhone 16 के तीन वेरिएंट आते हैं। फोन के बेस वेरिएंट में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। दूसरा वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोन के तीसरे वेरिएंट में 512GB स्टोरेज मिलता है।

डिस्प्ले

इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। वॉटर और डस्ट के लिए फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में कंपनी का इन-हाउस चिपसेट A18 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 के बैक साइड पर 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 12MP कैमरे के साथ आता है। इसमें फेस आईडी जैसे फीचर्स मिलते हैं।