{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में महिला थाना प्रभारी सस्पेंड, SP ने इस वजह से की कार्रवाई

 
Haryana News:  हरियाणा के सिरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रेप के मामले में कार्रवाई न करने पर एक्शन हुआ है। दरअसल, महिला थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। SP डॉ मयंक गुप्ता ने यह कार्रवाई की है। इसके अलावा दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए है। बताया जा रहा है कि महिला थाना प्रभारी घनश्याम पर रेप के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा था।  रेप मामले में आरोपियों से 20 लाख रुपए में राजीनामा करने की शिकायत एसपी कार्यालय तक पहुंची गई थी। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर कोमल रानी पर भी विभागीय जांच के आदेश दिए है। खबरों की मानें, तो ऐलनाबाद की एक महिला ने सिरसा के महिला थाना में दुष्कर्म की शिकायत दी थी। महिला थाना प्रभारी घनश्याम पर ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगे है।