New Toll Rule: क्या दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने किया बड़ा ऐलान
Jun 26, 2025, 12:50 IST
New Toll Rule: दोपहिया वाहनों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट द्वारा दोपहिया वाहनों को लेकर देश में टोल टैक्स लगने की खबरें सामने आ रही थी। जिसके तहत अब नेशनल हाइवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करने वाले सभी दोपहिया वाहन चालकों को टोल टैक्स देने की बात कही गई थी, लेकिन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर बड़ा ऐलान करते हुआ कहा है की ये सभी झूठी और भ्रामक खबरें है और कृपया इन अफवाहों से बचे। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने इसका खंडन किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका खंडन किया है। उनका कहना है कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। मालिक से उसी समय दोपहिया वाहनों के रोड टैक्स वसूल लिया जाता है। यही कारण है कि दोपहिया वाहनों से नेशनल हाइवेज पर टोल प्लाजा नहीं वसूला जाता है।