{"vars":{"id": "128336:4984"}}

UPI Payment Charges: क्या UPI पर लगेगा ट्रांजेक्शन चार्ज? यहां जानें डिटेल में पूरी बात

 
UPI Payment Charges: पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक बात तेजी से वायरल हुई कि सरकार UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाने जा रही है, जिसने रोजाना ऑनलाइन लेन-देन करने वाले लोगों को चिंता में डाल दिया है। इन अफवाहों के बीच सरकार की ओर से इस मुद्दे पर स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

वित्त मंत्रालय ने पोस्ट के माध्यम से किया साफ

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन करते हुए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने एक आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से साफ किया कि UPI पेमेंट पर किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा कि ऐसी अफवाहें न केवल गलत हैं, बल्कि समाज में अनावश्यक घबराहट और भ्रम पैदा कर रही हैं। सरकार का उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करना है, न कि उसे कठिन बनाना।

UPI की बढ़ती लोकप्रियता

UPI की लोकप्रियता नए रिकॉर्ड बना रही है। 1 जून 2025 को यूपीआई के ज़रिए 64.4 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए और 2 जून को यह आंकड़ा 65 करोड़ पार कर गया। वहीं पूरे फाइनेंशियल ईयर 2023–24 के दौरान Visa से लगभग 64 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए थे।