Petrol-Diesel: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में पेट्रोल की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आम जनता की जेब ढीली हो सकती है। इसका कारण है मध्य पूर्व में अस्थिरता के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी है जो ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक जरूरी क्षेत्र है। आपको बता दें कि भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 85% से ज्यादा आयात करता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी मूल्य वृद्धि का घरेलू अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है।
ईरान प्रतिदिन कच्चे तेल का करता है उत्पादन
कच्चे तेल में तेजी की वजह इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का बढ़ना है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। जानकारी के अनुसार, ईरान प्रतिदिन लगभग 3.3 मिलियन बैरल (एमबीपीडी) कच्चे तेल का उत्पादन करता है और लगभग 1.5 एमबीपीडी का निर्यात करता है, जिसमें चीन 80 प्रतिशत भागीदारी के साथ मुख्य आयातक है। ईरान होर्मुज स्ट्रेट के उत्तरी किनारे पर भी है, जिसके माध्यम से दुनिया में 20 एमबीपीडी से अधिक कच्चे तेल का व्यापार होता है। होर्मुज स्ट्रेट मध्य-पूर्व में एक चोक प्वाइंट है। इस मार्ग से सऊदी अरब और यूएई आदि भी शिपिंग करते हैं और पहले भी ईरान ने इसे बंद करने की चेतावनी दी है। Petrol-Diesel
ये क्षेत्र दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक
बता दें कि मिडिल ईस्ट दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक और निर्यातक क्षेत्रों में से एक है। ईरान, सऊदी अरब, इराक, और अन्य देश मिलकर दुनिया के तेल भंडार का बड़ा हिस्सा संभालते हैं। इसलिए जब इस क्षेत्र में कोई राजनीतिक या सैन्य तनाव बढ़ता है, तो तेल की आपूर्ति प्रभावित होती है और बाजार में अनिश्चितता फैलती है। इसलिए ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच यह तनाव के बीच पेट्रोल की कीमतें बढ़ने का अंदेशा मंडरा रहा है।
इस वजह बढ़ेंगी कीमतें
ईरान के जलमार्ग, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, से दुनिया के एक तिहाई से ज्यादा तेल का परिवहन होता है। अगर यहां कोई सैन्य तनाव या ब्लॉक हो, तो तेल की सप्लाई बाधित होगी, जिससे कीमतें बढ़ेंगी।
बढ़ी कच्चे तेल की कीमतें
ईरान के परमाणु संयंत्रों और मिसाइल फैक्ट्रियों पर इजरायल के हमले के बाद मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई । इस संघर्ष से दुनिया की तेल आपूर्ति पर दबाव पड़ने की संभावना है। Petrol-Diesel