कब से शुरु होगा नौतपा, 9 दिन गर्मी दिखाएगी अपना रौद्र रूप, जानें क्या करें क्या न करें ?
Naya Haryana , Nautapa 2026 Date : अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। नौतपा के दौरान गर्मी अपनी चरम पर होती है। इन दिनों में गर्मी का कहर काफी ज्यादा होता है। इन 9 दिन गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर देती है। जानकारी के मुताबिक, सूर्य जब भी रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब गर्मी अधिक हो जाती है। आइए जानते हैं नौतपा कब से शुरु हो रहा है। साथ ही जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें।
मिली जानकारी के अनुसार, गर्मी के मौसम में तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है। सूर्य की तपिश लोगों को जला रही है। लेकिन, अभी गर्मी और कहर बरपाने वाली है। दरअसल, नौतपा का आरंभ होने पर गर्मी और भी अधिक बढ़ जाएगी। दरअसल, नौतपा में तापमान तेजी से बढ़ता है और लू भी चलने लगती हैं। दरअसल, ज्येष्ठ मास में जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब नौतपा का आरंभ हो जाता है। यह नौ दिन बहुत ही ज्यादा गर्म होते हैं। इन दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। आइए जानते हैं इस साल नौतपा का आरंभ कब से होने वाला है। Nautapa 2026 Date
नौतपा कब से आरंभ हो रहा है ?
जानकारी के मुताबिक, इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होने वाली है और 2 जून तक नौतपा रहेगा। इस दौरान गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे वर्षा ऋतु का आरंभ भी माना जाता है। माना जाता है कि इन 9 दिन अगर गर्मी काफी अधिक रहती है तो आने वाले दिनों में वर्षा भी काफी अच्छी होती है। Nautapa 2026 Date
नौतपा में क्या करें
मिली जानकारी के अनुसार, नौतपा के दौरान सूर्यदेव की उपासना करना अधिक सफल और सकुशल माना जाता है। इस दौरान सूर्यदेव की अधिक से अधिक उपासना करनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, इन 9 दिनों में सूर्यदेव को रोजाना जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही सूर्यदेव के मंत्रों का जप भी करते रहना चाहिए। Nautapa 2026 Date
मिली जानकारी के अनुसार, नौतपा के दौरान जल, शरबत, सत्तू, छाता, जल का घड़ा, पंखे, मौसमी सब्जियां और फलों का दान जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, नौतपा के दौरान जितना हो सकें समाज सेवा से जुड़े कार्य करें। अपने बुजुर्गों की सेवा करें ऐसे करने से कुंडली में कमजोर सूर्य मजबूत होता है। Nautapa 2026 Date
नौतपा में पानी और शरबत का भंडारा करें।
नौतपा के दौरान क्या न करें
मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान किसी को पानी के लिए मना न करें। अगर आपके घर कोई पशु, पक्षी भी आता है तो उसके लिए पानी की सही व्यवस्था करें। Nautapa 2026 Date
जानकारी के मुताबिक, नौतपा के दौरान तामसिक भोजन से परहेज करें। प्याज, लहसुन आदि का सेवन करने से बचें।
मिली जानकारी के अनुसार, बासी खाना से परहेज करें। जितना हो सके ताजा भोजन ही करें। Nautapa 2026 Date
जानकारी के मुताबिक, अधिक यात्रा करने से परहेज करें। क्योंकि, नौतपा के दौरान गर्मी काफी ज्यादा रहती है।