जब भाई को हो गया अपनी ही बहन से प्यार, बन गए दो बच्चों के माता-पिता! अब लड़ रहे समाज से
एना को बचपन से जानती थी कि उसका एक सौतेला भाई कहीं रहता है। उसके पिता उन्हें छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगे थे और उसी महिला से उनके कुछ बच्चे भी थे। उन्हीं में से एक डेनियल थे।
एना ने सोशल मीडिया के जरिए सालों बाद उन्हें ढूंढा और मैसेज करके मिलने का सुझाव दिया। जब दोनों पहली बार आमने-सामने मिले तो उसी पल उनके बीच एक अजीब-सा आकर्षण महसूस हुआ।
पहली नजर में प्यार?
एना और डेनियल दोनों कहते हैं कि उन्हें शुरुआत में खुद भी समझ नहीं आ रहा था कि उनके बीच क्या हो रहा है। वे इस भावना से परेशान भी थे क्योंकि समाज में भाई-बहन के रिश्ते को लेकर सख्त नैतिक सीमाएं होती हैं।
एना के मुताबिक, धीरे-धीरे दोनों को एहसास हुआ कि उनके बीच सिर्फ भाई-बहन वाला रिश्ता नहीं बल्कि उससे अलग भावनाएं भी हैं।
कैसे करीब आएं?
दोनों जब एक पार्टी में साथ पहुंचे। एना ने बताया कि पार्टी के दौरान वे धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आए और वहीं उनका पहला किस हुआ। एना ने कहा कि उस पल उन्हें शर्म भी महसूस हुई, लेकिन डेनियल के लिए यह पल बहुत खास था। उनके अनुसार उस एक किस ने उनके रिश्ते की दिशा बदल दी और उन्हें यह एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते।
रिश्ता छुपाया?
शुरुआत में दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी उलझन में थे। कुछ समय बाद दोनों लंदन गए, जहां उन्हें लगा कि वे बिना किसी की नजर या आलोचना के एक कपल की तरह समय बिता सकते हैं। वहीं उन्होंने पहली बार खुले तौर पर साथ घूमना-फिरना शुरू किया और अपने रिश्ते को स्वीकार किया।
लोगों की प्रतिक्रिया ?
जब इस कपल ने अपनी कहानी सार्वजनिक की और टीवी पर भी साथ दिखाई दिए तो सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने उनके रिश्ते की आलोचना की और उन्हें बुरा-भला कहा।
एना ने बताया इन आलोचनाओं के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को जारी रखा और अब उनके दो बच्चे भी हैं।
कानून बदलवाना?
एना और डेनियल का कहना है कि उनके दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्पेन में आपसी सहमति से रिश्ते बनाना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन कानून के अनुसार रिश्तेदारों के बीच शादी की अनुमति नहीं है।
यही वजह है कि यह कपल अब कानून बदलवाने की मांग कर रहा है ताकि वे कानूनी रूप से शादी कर सकें।