{"vars":{"id": "128336:4984"}}

भारत का सबसे पहला पेट्रोल पंप कब और कहां खुला था, जाने उस समय क्या थी 1 लीटर तेल की कीमत?

 
First Petrol Pump In India: क्या आपको पता हैं देश में सबसे पहला पेट्रोल पम्प कहा खुला था और उस वक्त 1 लीटर तेल की कीमत क्या थी ? आइए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी क्या है। 

मिली जानकारी के अनुसार, भारत का सबसे पहला पेट्रोल पंप मायानगरी मुंबई (तब बॉम्बे) में खोला गया था। साल 1928 में मुंबई के हुगेस रोड (अब एनी बेसेंट रोड, वर्ली) पर इसकी शुरुआत हुई थी। First Petrol Pump In India

जानकारी के मुताबिक, इस ऐतिहासिक पेट्रोल पंप को 'बर्मा शेल' (Burmah Shell) कंपनी ने शुरू किया था। बता दें कि यही कंपनी आगे चलकर आज की दिग्गज सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम (BPCL) बनी।

पंप का नाम?​

मुंबई के इस पहले स्टेशन को 'बर्मा शेल स्टेशन' के नाम से जाना जाता था। उस दौर में यह स्टेशन आधुनिक तकनीक का नमूना माना जाता था, जहाँ सिर्फ रईसों की गाड़ियां ही नजर आती थीं। First Petrol Pump In India

मिली जानकारी के अनुसार,  उस समय वहां सिर्फ दो हैंड-ऑपरेटेड (हाथ से चलने वाले) डिस्पेंसर थे। कर्मचारी हाथ से पंप चलाकर गाड़ियों में पेट्रोल भरते थे।

उस समय पूरे दिन में मुश्किल से कुछ सौ लीटर की ही खपत होती थी। इसकी वजह यह थी कि सड़कें कच्ची थीं और गाड़ियां बहुत ही कम थीं।

जानकारी के मुताबिक,  साल 1928 के आसपास पेट्रोल की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। तब पेट्रोल 1 से 2 आने प्रति लीटर मिलता था, यानी आज के हिसाब से करीब 6 से 12 पैसे। हालांकि, उस समय की आमदनी के हिसाब से यह काफी महंगा था। First Petrol Pump In India

​​​कौन थे पहले ग्राहक?​

मिली जानकारी के अनुसार,  उस जमाने में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर सिर्फ अमीर पारसी और गुजराती व्यापारी, ब्रिटिश अधिकारी, सेना के मेजर और रियासतों के राजा-महाराजा ही अपनी कारों के साथ पहुंचते थे।