{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, शुरू हुई तेज आंधी, इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश

 
Haryana Weather Update: हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार की सुबह 11 बजे से मौसम बदल गया है। जिसके चलते कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और रोहतक के आस-पास के क्षेत्रों में आंधी चलना शुरू हो गई है। इस समय महम में तेज आंधी चल रही है।

हरियाणा में इन जिलों में होगी बारिश

वहीं मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल,पानीपत,सोनीपत,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल और पंचकुला जिले में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की चलेगी आंधी और तेज हवाएं

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी और तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ बारिश होगी। हालांकि, इन जिलों में आज गर्म रात होने की संभावना है।