{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Rain: हरियाणा में बदला मौसम, शुरू हुई झमाझम बारिश, अगले तीन घंटों में इन जिलों के लिए भी अलर्ट जारी

 
Haryana Rain: हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट 4.30 बजे जारी किया गया है। जिसके चलते अगले तीन घंटों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाए चलने की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। यह जानकारी कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से दी गई है। वहीं गुरुग्राम में बारिश होने शुरू हो गई है। जिसके बाद दोपहर के बाद मौसम बदल गया है।