पटवारी का रिश्वत लेते VIDEO वायरल: किसान से मांगी ठंडी बीयर, प्रशासन ने किया सस्पेंड
Naya Haryana : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। गरियाबंद में रिश्वत लेने का ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में छुरा तहसील के हल्का नंबर 28 में पदस्थ पटवारी खेमराज साहू को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक (आरआई) और तहसीलदार को भी नोटिस जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी खेमराज साहू का एक ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में पटवारी एक किसान से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। वह यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि यह पैसा ऊपर के अधिकारियों, यानी आरआई और तहसीलदार तक जाता है। Chhattisgarh News
ऑडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, वायरल ऑडियो में पटवारी ने किसान से बटांकन के लिए नक्शा काटने से पहले मौके पर पहुंचने पर ठंडी बीयर का इंतजाम करने की मांग की थी, उसने कड़कड़ाती धूप का हवाला देते हुए यह मांग रखी थी। Chhattisgarh News
वीडियो भी सामने आया
मिली जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो और ऑडियो 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें कियुटिझर गांव के एक किसान से नक्शा काटने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। वीडियो में किसान पटवारी को 5 हजार रुपए देते हुए भी दिख रहा है। Chhattisgarh News
कार्रवाई की पुष्टि
जानकारी के मुताबिक, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि कलेक्टर के आदेश पर पटवारी खेमराज साहू को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरआई और तहसीलदार का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।