UP News: शादी वाले दिन दूल्हे ने गर्लफ्रेंड संग लिए साथ फेरे, नहीं आई बारात तो दूल्हन ने भी मिलाया अपने प्रेमी को फोन और फिर...
May 14, 2025, 15:21 IST
UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी शादी के दिन दूल्हे ने अपने गर्लफ्रेंड संग साथ फेरे ले लिए। वहीं फिर दूल्हन ही कहां पीछे रहने वाली थी, जब बारात नहीं आई तो दुल्हन ने अपने बहन के देवर से शादी कर ली। दूल्हन भी अपने बहन के देवर से प्यार करती थी। जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले का एक युवक नोएडा की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। नोएडा में ही उसका बिहार की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही युवक के घर वालों ने उसकी शादी घाटमपुर में तय कर दी। रविवार को बरात जानी थी। इसी बीच युवती को पता चल गया और वह शनिवार क ही प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने पर अड़ गई। परिवार ने इन्कार किया तो थाने पहुंची और मदद मांगी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। उसने यूपी 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार प्रेमी सहित घर वालों को चौकी ले गए। वहां प्रेमिका ने बताया कि वह एक बार प्रेग्नेंट भी हो चुकी है। प्रेमी के कहने पर गर्भपात कराया था। इसके बाद युवक के घर वाली उसकी शादी युवती से कराने के लिए राजी हो गए। दोनों की आर्य समाज मंदिर में शादी करा दी। वहीं जब बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन की शादी उसके प्रेमी से करा दी गई। ऐसे में दुल्हा और दुल्हन को अपना-अपना प्यार मिल गया।