{"vars":{"id": "128336:4984"}}

UP Crime News: पत्नी ने रिटायर्ड फौजी के किए छह टुकड़े, प्रेमी के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम

 
UP Crime News:  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने रिटायर्ड फौजी पति की हत्या कर दी। और शव को छह टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया, ताकि कोई उसकी पहचान न कर सके। हालांकि, वह एक गलती से पुलिस के हत्थे चढ़ गई और पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक,  यह मामला बलिया जिले के  सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक रिटार्ड फौजी की पहचान देवेंद्र कुमार (62) के रूप में हुई है। यह मामला शनिवार को तब सामने आया। जब सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास एक खेत में पॉलीथिन में लिपटे हुए हाथ-पैर बरामद हुए। जांच में पता चला कि यह शव रिटायर्ड फौजी देवेंद्र का है। पुलिस का कहना है कि फौजी की पत्नी माया देवी ने पहले 10 मई को बलिया सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में बड़ा मोड़ तब आया। जब माया की बेटी अंबली गौतम ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने ही उसके पिता की हत्या की है। इसके बाद  पुलिस ने माया देवी को अरेस्ट कर लिया। खबरों की मानें, तो पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि माया देवी ने हत्या की बात कबूल की है। उसके साथ अन्य कई लोगों को भी अरेस्ट किया गया है।