U-Special Bus: खुशखबरी! 30 साल बाद फिर शुरू हुई ये स्पेशल बस सेवा, इन रूटों पर दौड़ेंगी 100 बसें
Aug 28, 2025, 15:14 IST
U-Special Bus: बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दिल्ली सरकार ने 30 सालों बाद एक बार फिर छात्रों के लिए 'यू-स्पेशल' बस सेवा शुरू की गई है। वीरवार को CM रेखा गुप्ता ने को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि इनमें 50 यू-स्पेशल बसें भी शामिल हैं। DTC की ये बसें 30 साल बाद फिर से सड़कों पर दौड़ेंगी।
जानें CM रेखा ने क्या कहा
जानकारी के अनुसार इन बसों को हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। यू स्पेशल बसों में छात्रों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है। इस दौरान CM रेखा गुप्ता ने कहा, 'हम छात्रों को मेट्रो टिकटों पर रियायत देने के लिए काम कर रहे हैं। हम 100 नई बसें शुरू कर रहे हैं, जिनमें DTC रेडियो से लैस उन्नत 'यू' स्पेशल बसें भी शामिल हैं।
CM रेखा ने विपक्ष पर साधा निशाना
CM ने आगे कहा कि पिछले कई सालों से यू-स्पेशल सेवा बंद पड़ी थी। पिछली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सरकारों ने इसे नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि BJP सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही इस सेवा को बहाल करके दिल्ली विश्वविद्यालय में रौनक लौटा दी है। इस बसों के संचालन से छात्रों को काफी राहत मिलेगी।