Electric Scooters : अगले महीने मार्किट में लॉन्च होंगे दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, नए फीचर्स मचाएंगे तबाही
Jun 15, 2025, 20:00 IST
Electric Scooters : हीरो मोटोकॉर्प एक स्ट्रैटजी के तहत काम कर रही है और आने वाले समय में ग्राहकों को ऐसे-ऐसे प्रोडक्ट देने वाली है कि उनकी जरूरतें पूरी हो सके। मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक जुलाई को हीरो मोटोकॉर्प अपने विडा ब्रैंड के दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारियों में है और इनके संभावित नाम विडा जी (Vida Z) और वीएक्स2 (VX2) हो सकते हैं। मीडिटा रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा विडा वी2 की तरह की वीएक्स2 में 2-3 वेरिएंट हो सकते हैं और इनकी कीमतें एक लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, विडा जी एक किफायती मॉडल हो सकता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि विडा जी की कीमत विडा वी2 के एंट्री लेवल मॉडल से भी कम हो सकती है। हालांकि, यह फिलहाल अनुमान है और आने वाले समय में कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसपर मुहर लग सकती है।