जमीन आवंटन विभाग के उप तहसीलदार सहित दो 4.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, ACB के तहत शिकायत के आधार पर ACB गांधीनगर थाने के PI के.के.देसाई एवं उनकी टीम ने शुक्रवार को गांधीनगर कोर्ट पार्किंग के पास कार्रवाई की। मामले के तहत शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति के मकान का प्रोपर्टी कार्ड बनवाने के लिए कलक्टर कार्यालय के जमीन आवंटन विभाग में आवेदन किया था। ACB Gujarat
मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि इस मामले में प्रोपर्टी कार्ड के लिए विभाग की सकारात्मक रिपोर्ट देने और कागजातों में कोई कमी नहीं निकालने के लिए उप तहसीलदार बिपिनचंद्र परमार के कहने पर निवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश वाळंद ने शिकायतकर्ता के पास से 9.50 लाख रुपए की मांग की। ACB Gujarat
जानकारी के मुताबिक, इसमें से 4.50 लाख रुपए पहले देने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे, जिससे उन्होंने ACB में इसकी शिकायत की। इसके आधार पर शुक्रवार को ACB की टीम ने जाल बिछाया और गांधीनगर कोर्ट के पास आरोपियों ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के संबंध में बातचीत की। ACB Gujarat
मिली जानकारी के अनुसार, उसके बाद 4.50 लाख रुपए की राशि स्वीकार कर ली। इनके रिश्वत स्वीकारते ही ACB की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।