Haryana: हरियाणा में ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
Jun 2, 2025, 18:49 IST
Haryana: हरियाणा के चरखी दादरी जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई हैं। यहां आज सोमवार को एक ट्रक ड्राइवर की ट्रक के अंदर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना NH 152D पर गांव झींझर के पास हुई हैं। यह हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण हुआ हैं। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि टकराने वाले ट्रक में आग लग गई और कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद हादसे में मारे गए ट्रक ड्राइवर की पहचान भिवानी जिले के बड़सी गांव निवासी 46 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुभाष ट्रक के कैबिन में ही फंसा रह गया और आग की लपटों में घिरकर वह बाहर नहीं निकल सका। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था और ड्राइवर की मौत हो चुकी थी।