{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Namo Bharat Train: हरियाणा से दिल्ली आना-जाना होगा आसान, प्रदेश में इन जगहों पर बनेंगे रैपिड ट्रेन के स्टेशन

 
Haryana Namo Bharat Train: हरियाणा से दिल्ली का सफर आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, दिल्ली से हरियाणा के कई शहरों में रैपिड ट्रेन शुरू होगी। इस Namo Bharat Train के सात स्टेशन दिल्ली में होंगे, जबकि, 11 स्टेशन हरियाणा के प्रमुख शहरों में बनाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा में रैपिड मेट्रो शुरू होने के बाद दिल्ली से करनाल का सफर सिर्फ 90 मिनट में तय होगा। कश्मीरी गेट से मुरथल का सफर करने में 30 मिनट लगेंगे। इंद्रप्रस्थ से सोनीपत का सफर 35 मिनट में पूरा होगा और कश्मीरी गेट से पानीपत एक घंटे में पूरा हो सकेगा। सराय काले खां से शुरू होकर करनाल में न्यू ISBT तक चलेगी Namo Bharat Train बताया जा रहा है कि प्रस्तावित कॉरिडोर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर हरियाणा के करनाल में न्यू ISBT पर खत्म होगी। जिसमें दिल्ली में कुल सात स्टेशन होंगे। यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की गति और 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति तक तैयार की गई है। यहां से होकर गुजरेगी Namo Bharat Train नमो भारत ट्रेन हरियाणा और दिल्ली के महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों के बीच हाई-स्पीड कनेक्टिविटी देगी। यह कॉरिडोर हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्रों से होकर गुजरेगा। जिसमें सोनीपत एजुकेशन सिटी, कुंडली, बरही औद्योगिक क्षेत्र, पानीपत शहर, आईओसीएल रिफाइनरी और करनाल शामिल हैं। 100 किलोमीटर हरियाणा में बनेगा Namo Bharat Train कॉरिडोर खबरों की मानें, तो दिल्ली और हरियाणा के बीच 136 किमी से ज्यादा  फैले इस कॉरिडोर का लगभग 100 किमी हरियाणा में पड़ता है और बाकी दिल्ली से होकर गुजरेगा। मार्ग पर नियोजित 18 स्टेशनों में से सात दिल्ली में हैं, जिनमें से दो डिपो, मुरथल और गंजबार में एक-एक, परिचालन का समर्थन करने के लिए हैं। सराय काले खां के अलावा, दिल्ली के अन्य स्टेशन इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, झरोदा कलां, भलस्वा चौक, अलीपुर और नरेला हैं। दिल्ली से मेरठ के बीच शुरू हुई है पहली नमो भारत ट्रेन बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ के बीच पहला नमो भारत कॉरिडोर पहले से ही 82 किलोमीटर लंबे हिस्से पर चल रहा है। इस कॉरिडोर का 55 किलोमीटर लंबा हिस्सा, दिल्ली के न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच है, जिसमें 11 स्टेशन हैं, जो पहले से ही चालू है और बाकी कॉरिडोर पर ट्रायल रन चल रहे हैं।