{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा से Noida Airport का सफर होगा आसान, इन रूटों पर सीधी बस सेवा होगी शुरू

 
Noida Airport: हरियाणा, UP और उत्तराखंड से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का सफर अब आसान होने वाला है। एयरपोर्ट को अब इन राज्यों के साथ जोड़ा जा रहा है। इस कदम से पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट (एनआईए) ने बस सेवाओं के लिए हरियाणा और उत्तराखंड और हरियाणा परिवहन निगम के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। कॉन्ट्रैक्ट के लिए अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से बातचीत चल रही है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से परिवहन कनेक्टिविटी के लिए बसों के आवागमन के लिए जल्द ही अनुबंध हो सकता है। Noida Airport

एयरपोर्ट से थोड़ी दूर बस स्टॉप का होगा निर्माण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल से थोड़ी दूरी पर बस स्टॉप का निर्माण किया जाएगा। यहां से उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी यूपी समेत अन्य जगहों के लिए बसें मिल सकेंगी। इसके लिए यात्रियों को दिल्ली, नोएडा नहीं जाना पड़ेगा। उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसी जगहों के लिए बसें मिलेंगी। Noida Airport

कम समय में एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम से काफी नजदीक है। इन शहरों तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए 25 मिनट से एक घंटे में पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, हिसार, नारनौल, पानीपत, अंबाला जैसे शहरों तक भी कुछ घंटों में पहुंचा जा सकता है।