{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Indian Passport पर लगवाएं केवल एक वीजा, बाकी 10 देशों में मुफ्त घूमे; जानें कैसे

 
Indian Passport : विदेशों में घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक जरूरत की खबर सामने आई है। क्या आपने कभी सोचा है कि आप बिना वीजा के 10 से अधिक देशों में घूम सकते हैं। जी हां.. आपको ये जानकर चौंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये संभव है। आज हम भारतीय पासपोर्ट धारकों को एक ऐसे विजे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद वे एक या दो नहीं बल्कि 10 देशों में घूम सकते हैं। हम बात कर रहे है UK के विजे की।

बड़ी मुश्किल से लगता है इस देश का वीजा

वैसे तो UK का वीजा पाना बेहद मुश्किल काम है, पहले अपॉइंटमेंट्स लेने पड़ते हैं, ढेर सारे डॉक्युमेंट्स जमा करने पड़ते हैं और फिर कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इसमें एक बात खास है, अगर एक बार UK वीजा लग जाता है, तो वो केवल लंदन ही नहीं, बल्कि कई और अन्य देशों के लिए भी रास्ते खुल जाते हैं। मिली जानकरी के मुताबिक UK वीजा मिलने के बाद आप कई ऐसे देशों की यात्रा कर सकते हैं, जहां जाने के लिए आपको दोबारा वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ती। आइये आपको उन देशों के बारे में बताते हैं जहां भारतीय नागरिक UK वीजा के साथ घूमने जा सकते हैं।

बहामास

  • क्या है शर्त: 90 दिन तक रुक सकते हैं। यूके का मल्टीपल एंट्री वीजा जरूरी है, जो पहले इस्तेमाल हुआ हो।
  • जरूरी चीजें: वापसी टिकट और पैसे का सबूत दिखाना होगा।
  • क्या देखें: 700 से ज्यादा टापू, साफ पानी, पोस्टकार्ड जैसे सुंदर नजारे।

आयरलैंड

  • क्या है शर्त: यूके का Type C शॉर्ट स्टे वीजा होना चाहिए। आप सीधा आयरलैंड नहीं जा सकते हैं, पहले यूके में एंट्री जरूरी है, फिर आयरलैंड जा सकते हैं।
  • क्या देखें: डबलिन के पब्स, गाल्वे की आर्ट से भरी गलियां, क्लिफ्स ऑफ मोहर की खूबसूरती।

अल्बानिया

  • क्या है शर्त: यहां आप 180 दिनों में 90 दिन तक रुक सकते हैं। यूके वीजा मल्टीपल एंट्री वाला हो और कम से कम एक बार इस्तेमाल किया गया हो।
  • क्या देख सकते हैं: नीला समंदर, सुकून वाले बीच, ओटोमन काल की इमारतें, Ksamil का सफेद रेत वाली जगह, और अलबेनियन एल्प्स में ट्रेकिंग।

मोंटेनेग्रो

  • क्या है शर्त: 30 दिन तक रुक सकते हैं या जब तक यूके वीजा वैलिड है।
  • क्या देखें: मध्यकालीन शहर, झीलें, पहाड़ और कम भीड़भाड़ वाला क्रोएशिया जैसा एक्सपीरियंस

पेरू

  • क्या है शर्त: एक साल में 180 दिन तक रुक सकते हैं। यूके वीजा 6 महीने के लिए वैलिड हो, पहले यूज हुआ वीजा जरूरी नहीं।
  • क्या देखें: माचू पिचू, लीमा की तटीय रौनक, सैक्रेड वैली की ऐतिहासिक जगहें।

सिंगापुर

  • क्या है शर्त: 96 घंटे तक रुक सकते हैं। यूके वीजा फिजिकल स्टिकर होना चाहिए जो कम से कम 30 दिन तक वैलिड हो। एयर या सी ट्रांजिट जरूरी है।
  • क्या देखें: मरीना बे, गार्डन्स बाय द बे, चिली क्रैब, और सिंगापुर की साफ-सुथरी सड़कें।

फि​लीपींस

  • क्या है शर्त: 30 दिन तक रुक सकते हैं। वैलिड यूके वीजा या रेसिडेंस परमिट, होटल की जानकारी, पैसे और रिटर्न टिकट जरूरी।
  • क्या देखें: 7,000+ टापू, वॉटरफॉल्स, स्कूबा डाइविंग।

पनामा

  • क्या है शर्त: 30 दिन तक रुक सकते हैं। यूके वीजा मल्टीपल एंट्री होना चाहिए, कम से कम 6 महीने के लिए वैलिडिटी और एक बार इस्तेमाल किया गया हो। $500 बैंक में होने चाहिए, और रिटर्न टिकट जरूरी है।
  • क्या देखें: पनामा नहर, औपनिवेशिक शहर, समुद्री तट।

सर्बिया

  • क्या है शर्त: 180 दिनों में 90 दिन तक रुक सकते हैं। यूके वैलिड वीजा, मल्टीपल एंट्री वाला और कम से कम एक बार इस्तेमाल किया हुआ हो। पासपोर्ट 6 महीने के लिए वैध होना चाहिए।
  • क्या देखें: बेलग्रेड की नाइटलाइफ, फ्लोटिंग क्लब, गांवों के मठ, और सस्ती यूरोपीय यात्रा।

जॉर्जिया

  • क्या है शर्त: 180 दिनों में 90 दिन तक रुक सकते हैं। यूके वीजा/रेसिडेंस परमिट पूरे स्टे के दौरान वैलिड होना चाहिए।
  • क्या देखें: बर्फीले पहाड़, पुरानी शराब, तबिलिसी का आकर्षण और स्वादिष्ट खाना।