{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Transfer List: पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, डिप्टी SP के हुए ट्रांसफर, ये रही पूरी लिस्ट

 
Transfer List: राजस्थान सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जिसके चलते 48 डिप्टी SP के ट्रांसफर कर दिए गए है। इसके लिए लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसके हिसाब से पुलिस निरीक्षक जयपुर आयुक्तालय गजेंद्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। इसके अलावा उदय सिंह चुंडावत का ट्रांसफर पुलिस निरीक्षक जिला भीलवाड़ा से उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम भीलवाड़ा के रुप में कर दिया गया है। वही, लक्ष्मण सिंह चौधरी को सिरोही से हटाकर Deputy Superintendent of Police महिला Crime Investigation Cell Nagaur में नियुक्त किया गया है। जबकि, सुरेश कुमार स्वामी को ACB का Deputy SP बनाया गया है। -पुलिस अधिकारी जितेंद्र नावरिया को उप पुलिस अधीक्षक SIT और SOG जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   2 3 4