{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Rajasthan: खुशखबरी! राजस्थान के इस जिले में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, जल्द बिछेगी 96 KM लंबी नई रेलवे लाइन

 
Rajasthan: राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही राजस्थान में 96 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिससे 10 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंत्रालय ने पश्चिमी राजस्थान को ये बड़ी सौगात दी है। राजस्थान के सिरोही को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए पिछले लंबे समय से मांग चली आ रही थी। New Rail In Rajasthan जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने राजस्थान के आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र में के मारवाड़ बागरा से सिरोही होते हुए स्वरूपगंज 96 किलोमीटर की नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी दी गई है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि सिरोही को रेल नेटवर्क से जोड़ने की लंबे समय से मांग अब पूरी हो गई है। New Rail In Rajasthan मिली जानकारी के अनुसार, नई रेलवे लाइन स्वरूपगंज सिरोही वराडा कालंद्री रायपुरिया और सियाना होते हुए जालौर के बागरा तक बिछाई जाएगी । जानकारी के मुताबिक, इससे लोगों को व्यापार-ट्रांसपोर्टेशन में भारी सहूलियत मिलेगी।। फिलहाल यह रेलवे लाइन समदड़ी भीलडी गांधीधाम रेल मार्ग पर स्थित है। सिरोही जिला मुख्यालय दिल्ली अजमेर आबू रोड अहमदाबाद मार्ग के निकट है। New Rail In Rajasthan आबादी को होगा फायदा मिली जानकारी के अनुसार, सिरोही के रेल नेटवर्क से जुड़ने से इस क्षेत्र की 10 लाख से ज्यादा आबादी को फायदा होगा। क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।