{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Top Asian Countries: एशिया के पांच सबसे सस्ते देश जहां घूमना बिल्कुल आसान, सुंदरता ऐसी की मन मोह जाए 

 
Top Asian Countries: एशिया के पांच सबसे सस्ते देश जहां कम पैसों में मिलती है शानदार जिंदगी। एशिया महादेश दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे विविधताओं से भरा महाद्वीप है। यहां एक और जापान और सिंगापुर जैसे महंगे देश हैं। तो दूसरी ओर ऐसे देश भी मौजूद है जहां बहुत ही कम पैसों में आरामदायक जीवन, स्वादिष्ट भोजन, सुंदर प्राकृतिक दृश्य और समृद्ध संस्कृति का अनुभव लिया जा सकता है। 

आप भी अगर इस नए साल में कुछ तूफानी करना चाहते हो तो आज हम आपको एशिया के पांच सबसे सस्ते देश के बारे में विस्तारपूक बताने वाले हैं। जहां रहना, घूमना, खाना सब कुछ बजट में संभव है और आप विदेश का अनुभव केवल गोवा के खर्च में ले सकते हो। 

वियतनाम

यह देश एशिया का सबसे लोकप्रिय और सस्ता ट्रैवल डेस्टिनेशन है। वियतनाम आज के समय में एशिया का सबसे सस्ता और खूबसूरत देशों में गिना जाता है। यह देश अपने हरेभरे पहाड़ों, समुद्री तटों, ऐतिहासिक शहरों और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। 

इस देश में आपको ₹500 से ₹1000 में होटल देखने को मिल जाएंगे। खाना-पीना लगभग 200 से 300 में आपको मिल जाएंगे और घूमने के लिए यहां पर लोकल ट्रांसपोर्ट बेहद ही सस्ता है।

यहां का वियतनामी स्ट्रीट फूड पूरी दुनिया में मशहूर है। जिसमें फो वानमी फ्रेश सी फूड जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल है। जहां पर आपको बेहद ही कम कीमत में स्वाद और सेहत दोनों मिलता है। 

यहां घूमने लायक कुछ प्रसिद्ध जगह है। जैसे कि हनोई होची मीन सिटी हा लोंग बे द नाग अपने बकेट लिस्ट में जरूर रखिए। यह देश सस्ता होने का सबसे बड़ा कारण है यहां का लोकल जीवन शैली।

बेहद ही कम टैक्स और स्थानीय उत्पादन पर निर्भर अर्थव्यवस्था। वियतनाम उन लोगों के लिए एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है जो कि कम बजट में लंबे समय बिताना चाहते हैं। 

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया को सपनों की दुनिया वाला देश कहा जाता है। अब भला ऐसा क्यों कहा जाता है? क्योंकि इंडोनेशिया एक या दो द्वीपों को मिलकर नहीं बल्कि 17,000 से भी ज्यादा द्वीपों को मिलकर बना एक खूबसूरत देश है। जहां बाली जैसे पर्यटन स्थल के अलावा, यहां कई ऐसे शहर और द्वीप है, जहां रहना बेहद ही सस्ता है।

यहां रहने लायक होटल आपको 600 से 1200 में मिल जाएगा। प्रतिदिन का खाना 150 से 300 में आपको अच्छी खाना भी मिल जाएगी। साथ ही यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है स्कूटर जो कि प्रतिदिन के हिसाब से ₹200 या ₹300 लगता है। यहां घूमने लायक सबसे अच्छी जगह बाली, जावा, लंबोक और योग्या करता है।

यहां का मशहूर फूड, नासी गोरांग, साते और लोकल राइस डिशेस खाना ना भूलें। अगर आप प्रकृति प्रेमी हो तो कुल मिलाकर यह देश आपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा। इस देश का सस्ते होने का सबसे बड़ा कारण है यहां का स्थानीय जीवन शैली कृषि आधारित समाज और कम लेबर कॉस्ट इस देश को बेहद ही सस्ता बनाती है। 

नेपाल

भारत का पड़ोसी देश नेपाल जहां आप ट्रेन से भी जा सकते हो। यह देश पहाड़ों, शांति, सादगी और एक प्राचीन देश है। नेपाल भारत का पड़ोसी देश होने के साथ-साथ एशिया के सबसे सस्ते देशों में से एक गिना जाता है। यहां की खूबसूरती हिमालय से लेकर मंदिरों तक फैली हुई है।

₹500 से लेकर ₹1000 में आपको यहां पर अच्छे होटल मिल जाएंगे। डेली का खाने का खर्च ₹200 से ₹300 आप अपने जेब में रख सकते हो। यहां के किफायती ट्रैवल के लिए आप यहां के लग्जरी बस का भी उपयोग कर सकते हो।

यहां देखने लायक कुछ बेहतरीन स्थान पशुपतिनाथ टेंपल, माउंट एवरेस्ट, अन्नपूर्णा रेंज एवं पोखरा सिटी है। इस देश के कुछ प्रमुख भोजन जो कि आपको जरूर टेस्ट करना चाहिए। यहां का दाल भात, मोमोज और थुकपा। यहां का विख्यात डिशेस है। नेपाल उन लोगों के लिए आदर्श है जो कि शांति और प्रकृति के बीच सस्ते में रहना चाहते हैं। 

कंबोडिया

कंबोडिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक खूबसूरत देश है जो कि प्राचीन खेमर साम्राज्य के मंदिर और समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी राजधानी नोमपनाह है और यह भारतीय पर्यटकों के लिए बेहद ही सस्ता गंतव्य है। यहां रोजाना 3000 से 4000 में रहना पीना खाना घूमना सब कुछ संभव है।

दुनिया का सबसे प्राचीन मंदिर अंगकोर वाट जो कि 12वीं शताब्दी में बना था। टॉनलेस सेब झील एशिया के सबसे बड़ी ताजी पानी का झील फ्लोटिंग विलेज यहां के रेतीलेली समुद्र तट और सूर्यास्त टूरिस्ट को बेहद ही आकर्षित करता है।

यहां का लोकल नूडल्स और राइस डिशेस और स्ट्रीट फूड काफी स्वादिष्ट होता है। कंबोडिया विशेष करके उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगा जो इतिहास को करीब से जानना चाहते हैं और बजट में ट्रैवल भी करना चाहते हैं। कुल मिलाकर कंबोडिया देश सस्ते ट्रैवल के लिए एक अच्छा विकल्प है। 

लाओस

लावोस दक्षिण पूर्व एशिया में एक लैंड लॉक देश है जिसे हजारों हाथियों की भूमि कहा जाता है। यह देश थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, चीन और म्यांमार से घिरा हुआ है। इस देश की राजधानी वेंटयान है जो कि इस देश का सबसे बड़ा शहर है। लाओस देश घूमना बहुत ही सस्ता और आसान है।

खास करके भारतीयों के लिए भारत से केवल ₹00 में कम से कम 7 दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है। जिसमें फ्लाइट, वीजा, रहना, खाना, पीना, घूमना सभी कुछ शामिल होता है। डेली का ₹100 से ₹1800 खर्च कर आप इस देश को घूम सकते हो।

यहां का स्ट्रीट फूड जैसे कि स्टिकी राइस, विद ग्रिल्ड पोर्क या काकोसाई ₹120 में आपको मिल जाएगा। साथ ही आपको यहां पर बियर लो बीियर ₹60 से ₹100 में मिल जाएगा। शाकाहारी के लिए राइस, नूडल्स, फल भी यहां उपलब्ध होता है।

लाउस में भी आपको कई शानदार पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जो कि प्राकृतिक सौंदर्य और बौद्ध मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। 

यह जगह बजट में आसानी से घुमा जा सकता है। खास करके इस देश की राजधानी लुआंग, प्रवांग और वांगविंग जैसे खूबसूरत शहर भी स्थित है। जहां मनोरंजन के लिए आपको हर साधन देखने को मिल जाएंगे। यहां का लुआंग प्रभांग यूनेस्को विश्व धरोहर शहर है।

जहां से फौसी पहाड़ी से सूर्योदय का नजारा जो कि बेहद ही शानदार होता है। अगर आप कम पैसों में दुनिया देखना चाहते हैं, शांति जीवन जीना चाहते हैं या बजट में विदेश का यात्रा करना चाहते हैं, यह एशिया के कुछ पांच सस्ते देश हैं जिसे आप अपने बकेट लिस्ट में रख सकते हो।