Aaj Ka Rashifal 09 July 2025 : आज कैसा बीतेगा आपका दिन, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Jul 9, 2025, 06:13 IST
Aaj Ka Rashifal 09 July 2025 : दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। यहां पढ़ें आज के सभी राशिफल। मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। वृषभ (Taurus) आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारियों से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में बड़े सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। मिथुन (Gemini) आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम करने के लिए रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य से अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। शीघ्रता और भावुकता में आपको कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कर्क (Cancer) आज के दिन आपको सेहत पर भी ध्यान देना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके कभी किसी बात को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह लेंगे। सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के सपोर्ट से किसी नए काम में आगे बढ़ेंगे। कन्या (Virgo) आज का दिन आपके लिए रुपए-पैसे से संबंधित मामलों में ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह भी दूर होगी। आप कला-कौशल में सुधार लेकर आएंगे। आप अपने व्यवसाय में कुछ तकनीकी उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। तुला (Libra) आज का दिन आपके लिए शुभ साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप विभिन्न क्षेत्रों में आगे रहेंगे। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर पाएंगे। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों की एक अच्छी पकड़ बनेगी, उनके प्रमोशन को लेकर भी आगे बातचीत हो सकती है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। धनु (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में आप कोई भी मौका हाथ से जाने ना दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मकर (Capricorn) आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। रचनात्मक कार्यों को काफी बल मिलेगा। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। कुंभ ( Aquarius) आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। तभी आप भविष्य को लेकर धन संचय कर पाएंगे। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले और आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। मीन (Pisces) आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, वह पढ़ाई में पूरी मेहनत से जुटेंगे। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। घर का कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।