Indian Railway News: यात्रीगण कृपया दें ! इन 8 ट्रेनों का बदला समय, यहां देखें रूट और टाइम टेबल
May 12, 2025, 06:49 IST
Indian Railway News: रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पनवेल और कल्याण स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में 8 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है । लंबे समय से इसको लेकर मंथन किया जा रहा था। लेकिन अब ये बदलाव 11 मई से 17 मई तक लागू किया गया है। 1 कोयंबटूर से हिसार जाने वाली ट्रेन (संख्या 22476):
- अब 17 मई से पनवेल स्टेशन पर दोपहर 1:12 बजे पहुंचेगी।
- फिर 1:15 बजे रवाना होगी।
- पहले यह 1:20 बजे पहुंचती थी। 2 एर्नाकुलम से अजमेर जाने वाली ट्रेन (संख्या 12977):
- अब 11 मई से शाम 7:37 बजे पनवेल पहुंचेगी।
- 7:40 बजे रवाना होगी। 3 त्रिवेंद्रम से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन (संख्या 16312):
- अब 17 मई से रात 9:02 बजे पनवेल पहुंचेगी।
- 9:05 बजे रवाना होगी।
- पहले इसका समय 9:15 बजे था। 4 अजमेर से एर्नाकुलम जाने वाली ट्रेन (संख्या 12978):
- अब 16 मई से सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी।
- 5:40 बजे रवाना होगी।
- पहले इसका समय 5:22 बजे था। 5 श्रीगंगानगर से त्रिवेंद्रम जाने वाली ट्रेन (संख्या 16311):
- अब 13 मई से पनवेल पर दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी।
- 3:35 बजे रवाना होगी। 6 हिसार से कोयंबटूर जाने वाली ट्रेन (संख्या 22475):
- अब 14 मई से इसी समय पर पनवेल पहुंचेगी और रवाना होगी।
- आगमन: 3:30 बजे, प्रस्थान: 3:35 बजे। 7 बीकानेर से मिरज जाने वाली ट्रेन (संख्या 20475):
- 12 मई से सुबह 4:42 बजे कल्याण पहुंचेगी।
- 4:45 बजे रवाना होगी।
- पहले यह 4:22 बजे आती थी। 8 भगत की कोठी से पुणे जाने वाली ट्रेन (संख्या 11089):
- अब 13 मई से कल्याण पर दोपहर 4:22 बजे पहुंचेगी।
- 4:25 बजे रवाना होगी।