Haryana: हरियाणा में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत, हादसे की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
May 14, 2025, 11:46 IST
Haryana : हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर आई है। यहां बोहर माजरा गांव में एक पिता और दो बेटों की सीवेज मैनहोल में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक महावीर और उसके दो बेटों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पीजीआई भेज दिया है। यह घटना बुधवार को घर के बाहर गली में सीवर का ढक्कन हटाते समय हुई। पहले एक बेटा गिरा था। उसे बचाने के लिए भाई और पिता भी सीवर में उतर गए, लेकिन वापस नहीं आए। ओवरफ्लो हो रहे सीवर की सफाई के लिए उतरे पूर्व सैनिक महाबीर और उनके दो बेटे जहरीली गैस की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। पूर्व सैनिक महाबीर के घर के बाहर सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही थी। महाबीर ने बुधवार सुबह सीवर का ढक्कन हटाया और स्थिति देखने के लिए झुके ही थे कि फिसलकर अंदर गिर गए। उन्हें निकालने के लिए उनका बड़ा बेटा दीपक सीवर में उतरा, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। इसके बाद छोटे बेटे लक्ष्मण ने भी अंदर जाकर दोनों को निकालने की कोशिश की, मगर वह भी बाहर नहीं निकल सका। तीनों के बाहर न आने पर परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सीवर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।